धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा
सीतापुर : गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में सिख श्रद्धालुओं ने परंपरागत शोभायात
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM (IST)
सीतापुर : गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में सिख श्रद्धालुओं ने परंपरागत शोभायात्रा निकाली। नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर शोभायात्रा का समापन गुरुद्वारे में किया गया। गुरुद्वारे के ग्रंथी बूटा ¨सह ने बताया प्रकाश पर्व के दिन 23 नवंबर को गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रम होंगे। 21 नवंबर को सुबह गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखा जाएगा। पाठ का समापन प्रकाश पर्व के दिन होगा। प्रकाश पर्व के दिन सुबह कीर्तन होगा। शाम को लंगर के साथ समापन किया जाएगा। शोभायात्रा में नरेंद्र ¨सह चावला, देवेंद्र ¨सह, अमन, हर्ष दीप, रवनी कौर, हरमन कौर, एकता कौर, जस¨वदर, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर, जसपाल कौर, सुमिरन कौर आदि श्रद्धालु शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें