विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में शिक्षक के कमरे में निकले 12 जहरीले सांप, मचा हड़कंप

Published: Fri, 15 May 2026 12:40 PM (IST)

सीतापुर के नैपालापुर चौराहे पर एक शिक्षक के किराए के कमरे में रात के समय 12 जहरीले सांप निकले, जिससे ...और पढ़ें

कमरे में घूमते सांप। जागरण

कमरे में घूमते सांप। जागरण

HighLights

  1. शिक्षक के कमरे में 12 जहरीले सांप मिले।

  2. रात 11 बजे जूते से सांप निकलते देखा।

  3. पड़ोसियों की मदद से सांपों को बाहर निकाला।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। नैपालापुर चौराहे के पास शिक्षक मोहम्मद मुस्तफा किराए के मकान में अकेले रहते हैं। वह खैराबाद के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। गुरुवार की रात 11 बजे उनकी नींद खुली तो जूते से एक जहरीले सर्प को निकलते हुए देखा। यह देख मुस्तफा उठकर बैठ गए। उनकी नजर पड़ी तो कमरे में कई सर्प इधर-उधर रेंगते नजर आए।

दहशत में शिक्षक घर के बाहर निकल आए। आसपास के पड़ोसी एकत्र हुए। डंडा लेकर पड़ोसियों ने सर्प बाहर निकाले और उनको सुरक्षित झाड़ियों की तरफ कर दिया। कमरे में कुल 12 की संख्या में सर्प निकले। सभी जहरीले प्रजाति के थे।

यह भी पढ़ें- विरासत सहेज रही योगी सरकार, पिछले साल स्मारकों के संरक्षण पर खर्च हुए 7.12 करोड़ रुपये

मुस्तफा ने बताया कि कमरे में कोई बिल भी नहीं था फिर भी यह कहां से आ गए पता नहीं चला। वन रेंजर सीतापुर सुयश श्रीवास्तव ने बताया इसकी जानकारी नहीं मिली। सर्प कहीं बाहर से रेंगकर कमरे में पहुंच गए होंगे।