विरासत सहेज रही योगी सरकार, पिछले साल स्मारकों के संरक्षण पर खर्च हुए 7.12 करोड़ रुपये
संस्कृति विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में स्मारकों के संरक्षण पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सीतापुर, फतेहपुर, लखनऊ ...और पढ़ें

योगी सरकार ने पिछले साल स्मारकों के संरक्षण पर खर्च किए 7.12 करोड़ रुपये। (तस्वीर- फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। संस्कृति विभाग द्वारा संरक्षित स्मारकों और पुरास्थलों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही हैै। पिछले वित्तीय वर्ष में 7.12 करोड़ रुपये स्मारकों का संरक्षण पर खर्च किए गए। अब वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी संरक्षण के लिए स्मारकों की सूची तैयार की जा रही है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग के पुरातत्व निदेशालय द्वारा सीतापुर के अलावलपुर स्थित संरक्षित स्मारक शिव मंदिर पर 93.76 लाख रुपये से संरक्षण और सुंदरीकरण कार्य किया गया है।
फतेहपुर के तुलाराम तालाब एवं शिव मंदिर संरक्षित स्मारक पर 1.33 करोड़ रुपये से तालाब की सीढ़ियों का जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्य कराए गए हैं। इसी तरह लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित संरक्षित पुरास्थल हुलासखेड़ा में 1.67 करोड़ रुपये, संतकबीरनगर स्थित कबीरदास की समाधि में 16.78 लाख रुपये, महाराजगंज स्थित उत्खनन स्थल बनरसिहा कला में 1.46 करोड़ रुपये और कानपुर नगर स्थित टिकैत राय शिव मंदिर बिठूर में 78.96 लाख रूपये से कार्य कराए गए हैं। वहीं महत्वपूर्ण संरक्षित स्मारक स्थलों पर 18.31 लाख रुपये से सांस्कृतिक सूचना पट लगवाए गए हैं।
