युवा संसद में बताई युवाओं की जिम्मेदारी
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सिद्धार्थ महाविद्यालय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारी सशक्तीकरण राष्ट्रवाद भ्रष्टाचार आतंकवाद धारा 370 नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा हुई। साथ ही देश के प्रति युवाओं के जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
सिद्धार्थनगर: नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सिद्धार्थ महाविद्यालय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारी सशक्तीकरण, राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा हुई। साथ ही देश के प्रति युवाओं के जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिमा मिश्रा प्रथम, सुप्रिया तिवारी द्वितीय व महिमा शुक्ला व तृतीय स्थान पर कैलाश साहनी रहीं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथि रोहित कसौधन ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने करते हुए कहा युवा ही देश का भविष्य हैं। जो अपने हुनर व प्रतिभा के बल पर भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने की क्षमता रखते हैं। संचालन रजनीश त्रिपाठी ने किया। मनोज, सत्येंद्र बहादुर पल, कुलदीप श्रीवास्तव, पूर्णिमा पांडेय, हेमलता चतुर्वेदी, हेमंत दुबे, केशव यादव, सुरेश पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, कपिल देव, धनश्याम पांडेय, अमित, पूजा, नीरज, दीपक, नीरव आदि मौजूद रहें।