संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मौत
रविवार सुबह पांच बजे इटवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर में 35 वर्षीय युवक का शव कुंडी के सहारे फंदे से लटका मिला। हरिश्चंद्र चौधरी पुत्र रामप्रकाश की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 10:19 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : रविवार सुबह पांच बजे इटवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर में 35 वर्षीय युवक का शव कुंडी के सहारे फंदे से लटका मिला। हरिश्चंद्र चौधरी पुत्र रामप्रकाश की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी से उनकी बनती नहीं थी। रोज विवाद होता था। 15 दिन पहले पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। पत्नी झगड़े के बाद बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। हल्का इंचार्ज पीके गुप्ता ने शव को कब्जे में लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें