चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
बहुत कम समय में जनपद में पार्टी ने मजबूत स्थिति बनाई है लेकिन अभी हमें यहां और काम करने की जरूरत है। कहा कि जिस तरह से सभी पदाधिकारियों से एक-एक करके बात किया। प्रदेश अध्यक्ष डा जमुना प्रसाद सरोज ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
सिद्धार्थनगर: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
वह कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को वर्चुअल मीटिग कर रही थीं। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त चौधरी, जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल से संगठन की जानकारी हासिल किया। पटेल ने कहा कि बहुत कम समय में जनपद में पार्टी ने मजबूत स्थिति बनाई है, लेकिन अभी हमें यहां और काम करने की जरूरत है। कहा कि जिस तरह से सभी पदाधिकारियों से एक-एक करके बात किया। प्रदेश अध्यक्ष डा जमुना प्रसाद सरोज ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया।