रोका, टोका फिर भी बढ़ चढ़कर किया डिप्टी सीएम का स्वागत
शनिवार रात अचानक कार्यक्रम निश्चित हुआ कि डिप्टी सीएम वह जिले में कुछ वक्त बिताएंगे। विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। समर्थकों के लिए इतना मौका बहुत था। वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए सुबह पहली कतार में दिखे। कुछ व्यक्तियों के साथ पुलिस कर्मियों की झड़प भी हुई। समर्थकों ने सब कुछ बर्दाश्त किया
सिद्धार्थनगर : शनिवार रात अचानक कार्यक्रम निश्चित हुआ कि डिप्टी सीएम वह जिले में कुछ वक्त बिताएंगे। विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। समर्थकों के लिए इतना मौका बहुत था। वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए सुबह पहली कतार में दिखे। कुछ व्यक्तियों के साथ पुलिस कर्मियों की झड़प भी हुई। समर्थकों ने सब कुछ बर्दाश्त किया। हां, बोले तब, जब लगा कि उनकी सारी मेहनत बर्बाद चली जाएगी। माला भेंट किया। तथागत की प्रतिमा दी और कहा कि मंत्री जी भाजपा का एक अदना सा कार्यकर्ता हूं।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य व भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल के लिए स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व तैयारी थी। कोई लोहिया सभागार में डटा था तो कोई पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के पास। इसमें से तमाम चेहरे ऐसे भी रहे, जिनका किसी लिस्ट में नाम ही नहीं शामिल किया गया। बावजूद इसके वह मिलने पहुंचे। लाइन में पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका, टोका। फिर भी वह नहीं माने। डिप्टी सीएम को बुद्ध प्रतिमा भेंट की। अपने विषय में कुछ कहना चाह रहे थे पर तमाम लोगों में होड़ लगी थी। ऐसे में मौका नहीं मिल सका। हालांकि सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र ¨सह, इटवा विधायक डा.सतीश द्विवेदी, शोहरतगढ़ विधायक अमर ¨सह चौधरी आदि ने हेलीपैड पर ही डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इसके अलावा भाजपा नेता डा.चन्द्रेश उपाध्याय, राजू श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, शक्ति जायसवाल आदि शामिल रहे। हेलीपैड में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू व पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर ¨सह ने भी उन्हें फूल भेंट किया।