रात में जेसीबी से गिरा दी गई दीवार
थानान्तर्गत डुमरियागंज-बढ़नी मार्ग स्थित माडल शाप के पीछे निर्माण कार्य हो रहा था
सिद्धार्थनगर : थानान्तर्गत डुमरियागंज-बढ़नी मार्ग स्थित माडल शाप के पीछे निर्माण कार्य हो रहा था। करीब 12 फिट ऊंची दीवार का निर्माण हो गया था। रात में जेसीबी से दीवार को गिरा दिया गया। पीड़ित द्वारा इसकी तहरीर थाने पर दी गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
नगर पंचायत निवासी राम लखन गुप्ता पुत्र सहदेव गुप्ता ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि महाराज अग्रसेन नगर में गाटा संख्या 263 जो माडल शाप के पास स्थित है। इधर उक्त भूमि पर वे निर्माण कार्य करा रहे थे। बारह फिट ऊंची दीवार का निर्माण पूरा हो चुका था,लेकिन रात में करीब 12 बजे जेसीबी द्वारा गिरा दिया गया। शिकायतकर्ता नामजद तहरीर देते हुए मामले की जांच कराने व दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ¨सह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। तहरीर भी मिली है। जिसके आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना की जा रही है।