विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चयनित छात्रों को मिलेगी 24 हजार छात्रवृत्ति
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है, जिसमें कक्षा 6 से 11 तक के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
VVM 2026-27 पंजीकरण कक्षा 6 से 11 के लिए खुला।
चयनित छात्रों को 24,000 रुपये की भास्कर छात्रवृत्ति मिलेगी।
इसरो, डीआरडीओ में तीन सप्ताह का इंटर्नशिप अवसर।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा के लिए छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला समन्वयक अभिषेक कुमार ने बताया कि कक्षा 6 से 11 तक के छात्र-छात्राएं www.vvm.org.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। परीक्षा ऑनलाइन होगी और छात्र मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से घर या विद्यालय से शामिल हो सकेंगे। तैयारी के लिए 1 सितंबर से मॉक टेस्ट भी उपलब्ध रहेगा।
विद्यालय स्तर की परीक्षा 16 से 21 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होगी, जबकि परिणाम 30 नवंबर को घोषित किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की परीक्षा दिसंबर और जनवरी में होगी।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रों को नकद पुरस्कार, सम्मान पत्र, मोमेंटो, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के इनोवेशन हब की सदस्यता, एक वर्ष तक 2,000 प्रतिमाह (कुल 24,000) की भास्कर छात्रवृत्ति तथा इसरो, डीआरडीओ, सीएसआईआर और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में तीन सप्ताह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी जानकारी वेबसाइट www.vvm.org.in या मोबाइल 8765252527 से प्राप्त की जा सकती है।
