विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: ताला बंद घर में महिला का खून से लथपथ शव मिला, लूट के बाद हत्या की आशंका

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 24 Jul 2026 06:34 PM (IST)

फिरोजाबाद में एक ताला बंद घर में 48 वर्षीय महिला सरोज देवी का खून से लथपथ शव मिला, जिससे सनसनी ...और पढ़ें

महिला की हत्या के बाद घर में पड़ताल करती पुलिस।

महिला की हत्या के बाद घर में पड़ताल करती पुलिस।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। ताला बंद घर में महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस तोड़कर अंदर घुसी तो एक कमरे में जमीन पर महिला का लहूलुहान शव पड़ा था। सिर में पीछे और गले पर चोट के निशान थे। कमरे में पंखे के कुंदे में दो दुपट्टा बंधे हुए थे। घर के अंदर आलमारी खुली पड़ी थी और बिखरा पड़ा था।

आशंका है कि लूट के बाद महिला की हत्या कर बदमाश बाहर से ातला बंद कर भाग निकले। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे उनके घर दो संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

मक्खनपुर में रेलवे स्टेशन रोड निवासी रामवकील स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट थे। वर्ष 2016 में उनकी हत्या हो गई। इसके बाद उनकी जगह इकलौते बेटे अभय प्रताप उर्फ सिद्धांत को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिल गई। वर्तमान में वह खैरगढ़ सीएचसी पर पयर्वेक्षण अधिकारी वैक्सीन के पद पर तैनात हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ राजा का ताला स्थित फ्लैट में रहते हैं

उनकी 48 वर्षीय सरोज देवी दो मंजिला मकान में अकेले रहती थीं। नीचे के हिस्से में किराएदार रहते थे। वह कुछ दिन पहले कमरा खाली कर चले गए। इसकी वजह से वह अकेले ही थीं। गुरुवार शाम को सरोज दूध लेने नहीं गई तो उनके परिचित रेनू ने फोन किया। फोन नहीं उठा। शुक्रवार दोपहर एक बजे पड़ोस में रहने वाली पूजा ने सरोज को सुबह से बाहर नहीं देखा तो फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठी।

तब पूजा ने उनके बेटे अभय को फोन कर बताया। वह पहुंचे और घर के बाहर ताला बंद देख पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी। अंदर एक कमरे में जमीन पर सरोज का खून से लथपथ शव पड़ा था।

सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि महिला के सिर और गले में चोट के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में लूट जैसी बात सामने नहीं आई है। सीसीटीवी फु़टेज खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी।