मताधिकारी मौलिक अधिकार, सभी करें प्रयोग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र व्यापी महा अभियान की कड़ी में शनिवार को बैदौला में जागरूकता बैठक किया गया। जिसमें नागरिकों से लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने हेतु आह्वान किया गया। मतों के अधिकार को समझाते हुए सभी से मतदान करने पर बल दिया गया
सिद्धार्थनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र व्यापी महा अभियान की कड़ी में शनिवार को बैदौला में जागरूकता बैठक किया गया। जिसमें नागरिकों से लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने हेतु आह्वान किया गया। मतों के अधिकार को समझाते हुए सभी से मतदान करने पर बल दिया गया।
अभाविप के जिला प्रमुख डा. रत्नाकर पाण्डेय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश के रूप में भारत की पहचान है। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व लोकसभा चुनाव है। मतदान सभी का मौलिक अधिकार है। सभी लोग लोग अपने मतों का प्रयोग जरूर करें। नगर मंत्री गौरव पाण्डेय ने कहा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संगठन जगह-जगह कार्यक्रम कर रहा है। तहसील संयोजक ने कहा प्रत्येक नागरिक अपने नैतिक दायित्वों को समझें और शत-प्रतिशत मतदान के भागीदार बनें। अन्य वक्ताओं ने भी मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर जोर दिया। रितिक श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, शशांक धर दुबे, सर्वेश पाण्डेय, नीरज, अंकित, दीपक, हिमांशु, ओम, अपूर्व, अंगद, अनिमेश आदि उपस्थित रहे।