ग्रामीण अंचलों में लक्ष्मी महोत्सव की छाई धूम
सिद्धार्थनगर : ग्रामीण अंचलों में बढ़नी चाफा बाजार सहित विभिन्न चौराहों एवं गांवों में इन दिनों लक्ष
सिद्धार्थनगर : ग्रामीण अंचलों में बढ़नी चाफा बाजार सहित विभिन्न चौराहों एवं गांवों में इन दिनों लक्ष्मी महोत्सव की धूम मची हुई। सुबह-शाम पंडालों में प्रतिमा दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। आरती के दौरान जहां माहौल सुगंधित हो उठता है, तो वहीं जयघोष की गूंज से पूरा वातावरण गुंजायमान रहता है।
बढ़नी चाफा के (लक्ष्मीनगर) तेन्दुई में विराजमान लक्ष्मी जी की भव्य आरती के बाद अयोध्या से आए पं. रामू चंचल शास्त्री महाराज द्वारा भजन-कीर्तन कराया गया। कीर्तन मंडली द्वारा मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की गई। जिसे देख श्रोता भाव विभोर हो उठे। बाजार चौराहे पर रात में लक्षमी पंडालों के साथ आसपास बृहद तरीके से प्रकाश की व्यवस्था की गई। जिससे यहां रात में भी दिन जैसा उजाला बना दिखाई देता है। तेन्दुई में भी स्थापित मां लक्षमी के पंडाल में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक राम खेलावन वर्मा, रामकेवल गुप्ता ने मां लक्ष्मी व दुर्गा की लीला की कथा को भजन के माध्यम से बुलाए गए पुरोहित के द्वारा सुनाया गया। धर्मशाला में मां लक्ष्मी-गणेश की यश कीर्ति बताते हुए उनकी महिमा का वर्णन किया गया, इस बीच पंडाल जयकारे से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख शांति व समृद्धि के लिए मां का आशीर्वाद लिया राम खेलावन वर्मा, राम केवल गुप्ता, विनोद कुमार, विद्या सागर वर्मा, रामफेर वर्मा, ओम प्रकाश मिश्रा, राजेश, मनबोधी वर्मा, जंग बहादुर वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, शनि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे7