विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल हिंसा में फंसे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर, विहिप ने जारी किए Helpline number

Published: Thu, 11 Sep 2025 01:06 PM (IST)

Nepal Helpline number नेपाल में हिंसक घटनाओं के बीच फंसे भारतीयों की मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत ...और पढ़ें

Nepal Helpline number: नेपाल में जारी हिंसक घटनाओं के बीच वहां फंसे कई भारतीय. File
Nepal Helpline number: नेपाल में जारी हिंसक घटनाओं के बीच वहां फंसे कई भारतीय. File

HighLights

  1. फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद आया आगे
  2. कहा- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर । Nepal Helpline number:नेपाल में जारी हिंसक घटनाओं के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत की ओर से संपर्क सूत्र जारी किए गए हैं। संगठन ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक उनसे सहयोग ले सकते हैं।

बढ़नी सीमा क्षेत्र में जिला मंत्री शिवाजी (8172843037) और उपाध्यक्ष संजय मित्तल (7376550196), खुनुआं क्षेत्र में प्रखंड अध्यक्ष सचमुच त्रिपाठी (8881005509) और मातृशक्ति संयोजिका प्रमिला मिश्रा (9415673732) मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। ककरहवा सीमा पर प्रखंड मंत्री कन्हैया लाल (7852065026) व खंड अध्यक्ष सर्वेश वर्मा (9454342309) को जिम्मेदारी दी गई है।

अलीगढ़वा क्षेत्र में खंड अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया (7232925654) और प्रखंड उपाध्यक्ष अजय जायसवाल (8360943963) से संपर्क किया जा सकता है। ठोठरी सीमा पर नगर अध्यक्ष रजत त्रिपाठी (9918357081) और सह सुरक्षा प्रमुख अजय सिंह (9956892526) को तैनात किया गया है।विहिप जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय (9919286248, 9839477555) ने बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन ने स्थापित किया नियंत्रण कक्ष

नेपाल की परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी जनपदवासियों की सहायता के लिए तहसील नौगढ़ और शोहरतगढ़ में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। उसके साथ में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यह नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे। ताकि इसके माध्यम से नागरिकों की सीधे मदद हो सके।

  • शोहरतगढ़- 05544-297060
  • नौगढ़- 7398050056