विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में किसानों के खातों में भेजे गए 1.57 लाख रुपये, कृषि निवेश अनुदान का भी हुआ वितरण

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:35 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बाढ़ प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ...और पढ़ें

किसानों के खातों में भेजा गया करीब 1.57 लाख रुपये।

किसानों के खातों में भेजा गया करीब 1.57 लाख रुपये।

HighLights

  1. बाढ़ प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान चेक मिले।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ।

  3. किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के रूप में वित्तीय सहायता मिली।

जागरण संवाददाता, डुमरियागंज। बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के रूप में कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभाकक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बाढ़ प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान की धनराशि के प्रतीकात्मक चेक ब्लॉक प्रमुख डुमरियागंज मानती त्रिपाठी एवं उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए।

डमी चेक प्राप्त करने वाले किसानों में ग्राम कटरिया पांडेय निवासी विनोद कुमार गिरी को 10,370 रूपये, ग्राम गोपिया निवासी शांति को 5,950 रूपये, ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ मुस्तहकम निवासी जगराम को 21,097 रूपये, ग्राम सिसई निवासी देवमती को 20,298 रूपये, ग्राम गोपिया निवासी देवेन्द्र चन्द्र को 22,440 रूपये एवं रमेश को 25,500 रूपये तथा ग्राम असनहरा माफी निवासी महफूजुर्रहमान को 30,600 रुपये की धनराशि के डमी चेक प्रदान किए गए।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। बाढ़ से प्रभावित सभी पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार कृषि निवेश अनुदान, मकान क्षति सहायता, राशन किट सहित अन्य अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

तहसीलदार अजय कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अजय कुमार बक्शी, महेश चन्द्र, लेखपाल देवेन्द्र कुमार राठौर, प्रहलाद मौर्य, नितिन मणि त्रिपाठी, महेन्द्र चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- स्कूल फीस के लिए छात्रा ने छोड़ा घर, मजबूरी सुनकर पसीजा पुलिस का दिल, फिर चंदा जुटाकर की मदद