सगी बहनों की हुई मौत
हरिद्वार से वापस लौटते समय दो सगी बहनों ने भी दुर्घटना में जान गवां दी। इनमें 40 वर्षीय रीता का मकान पुरानी नौगढ़ के जवाहरनगर मुहल्ले में सिचदानंद पाठक के घर के पास ही है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:46 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 10:46 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : हरिद्वार से वापस लौटते समय दो सगी बहनों ने भी दुर्घटना में जान गवां दी। इनमें 40 वर्षीय रीता का मकान पुरानी नौगढ़ के जवाहरनगर मुहल्ले में सच्चिदानंद पाठक के घर के पास ही है। वह जाने को तैयार हुईं तो बड़ी बहन तेतरी नगर निवासी 42 वर्षीय नीता से भी साथ चलने का अनुरोध किया। वह भी यात्रा पर जाने को तैयार हो गईं। संयोग रहा कि दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद दोनों परिवार में दुख का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें