मुंबई से आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव
इटवा के अमौना स्थित अलफारूक विद्यालय में क्वारंटाइन दो लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटव आई है। एक खुनियावं व दूसरा भनवापुर ब्लाक क्षेत्र का निवासी हैं। यह दोनों मुंबई से आए थे। दोनों को बर्डपुर स्थित अस्पताल में आइसोलेट क
सिद्धार्थनगर : इटवा के अमौना स्थित अलफारूक विद्यालय में क्वारंटाइन दो लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटव आई है। एक खुनियावं व दूसरा भनवापुर ब्लाक क्षेत्र का निवासी हैं। यह दोनों मुंबई से आए थे। दोनों को बर्डपुर स्थित अस्पताल में आइसोलेट करने के लिए भेज दिया गया है।
खुनियांव ब्लाक के ग्राम हरैया गांव निवासी पॉजिटिव 16 मई को मुंबई मलाड़ से चला था। टाटा एसी गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से कुछ लोग उन्नाव में उतर गए। 19 मई को रुधौली बस्ती पहुंचे। इसमें चार लोग हरैया व छह रूधौली क्षेत्र के निवासी थे। 20 मई को प्रशासन ने रोडवेज बस से अलफारूक इंटर कालेज भेजा था। थर्मल स्क्रीनिग में बुखार का पता चला, इसके बाद यहीं पर क्वारंटाइन करा दिया गया। भनवापुर ब्लाक के ग्राम मुबारकपुर फलफली निवासी युवक 17 मई को मुंबई से चला था। वह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बलरामपुर पहुंचा था। 20 मई को रोडवेज बस से अलफारूक इंटर कालेज पहुंचा। साथ में दो और लोग भी आए थे। थर्मल स्क्रीनिग में बुखार था, जिसके बाद यहीं पर उसे भी क्वारंटाइन किया गया।