दहेज हत्या के आरोपित पति व सास गिरफ्तार
थाना की पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के आरोपित पति व सास को गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 11:07 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : थाना की पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के आरोपित पति व सास को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम रामभारी निवासी पति मतीउल्लाह व सास शाकिरा खातून है।
पुलिस को सूचना मिली कि दहेज हत्या के वांछित आरोपित टेढि़या चौराहे पर मौजूद है। कहीं फरार होने के लिए वाहन का इन्तजार कर रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई किया। एसओ पथरा विजय कुमार दूबे ने कहा कि दहेज हत्या में वांछित महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें