Move to Jagran APP

यातायात सप्ताह का शुभारंभ, चालकों को किया जागरूक

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने शुक्रवार को एआरटीओ आफिस में यातायात सप्ताह का शुभारंभ किया। ई-रिक्शा की रैली को रवाना किया। वाहन चालकों को यातायात नियमों को बताया गया। नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM (IST)
यातायात सप्ताह का शुभारंभ, चालकों को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर : विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने शुक्रवार को एआरटीओ आफिस में यातायात सप्ताह का शुभारंभ किया। ई-रिक्शा की रैली को रवाना किया। वाहन चालकों को यातायात नियमों को बताया गया। नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

loksabha election banner

विधायक कपिलवस्तु ने कहा बच्चों को निर्धारित आयु पूर्ण करने के बाद वैध लाइसेंस जारी करवाएं। इसके बाद ही वाहन चलाने की अनुमति दें। सामान्य गति से वाहन चलाने पर दुर्घटना की आशंका बहुत कम होती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यह जीवन रक्षक उपकरण हैं। दुर्घटना से शारीरिक के साथ आर्थिक और मानसिक क्षति होती है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करें, इससे ध्यान भटकता है। टैक्सी चालक को ध्यान रखना चाहिए कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएं। मालवाहक वाहनों में ओवर लोडिग करने से बचें। प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा यातायात नियमों का पालन करने से सुरक्षित रहेंगे। सड़क पार करते समय जेब्रा लाइन का प्रयोग करें। वाहन को मोड़ते वक्त संकेतक का प्रयोग करना चाहिए। संचालन एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ला ने किया। कमांडर होमगार्ड रवींद्र नाथ पांडेय, यात्री कर अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, टीएसआइ अमरेश यादव, अक्षयवर, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन गुड्डू शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, अरविद कुमार वर्मा, मिन्हाजुल होदा, अजय सिंह, रघुवर यादव, मनोज शर्मा, देवानंद, प्रद्युमन शर्मा आदि मौजूद रहे। रास्ते के विवाद में दो का चालान सिद्धार्थनगर : कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मटियारिया निवासी मोहम्मद अली व मुबारक अली ने जिलाधिकारी शिकायत पत्र दिया था कि अलीगढ़वा रोड पर स्थिति चैनपुर चौराहे के पास मजार बनी है। करीब 50 वर्षो से मेला लगता है। मजार तक आने जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। इसके बगल में कुछ लोग मकान का निर्माण कर रहे हैं। जिसका पिलर रास्ते पर कर दिए हैं। मामले को जांच के लिए एसडीएम सदर को लगाया गया है। शुक्रवार को निर्माण कार्य चल रहा था। इसे रोकने के लिए कुछ लोग एकत्र हो गए। उप निरीक्षक किशोरीलाल चौधरी ने दो लोगो को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.