Move to Jagran APP

दीवारें बता रहीं महिला विभूतियों की कहानी

भगवान गौतम बुद्ध की धरा से नारी शक्ति का संदेश मिला रहा है। दूर दराज से शहर में आने वाले लोगों को दीवारों और चौराहों पर देश की ख्यातिलब्ध महिलाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। यह सीडीओ पुलकित गर्ग और नगर पालिका चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल की अनूठी पहल है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 11:52 PM (IST)
दीवारें बता रहीं महिला विभूतियों की कहानी
दीवारें बता रहीं महिला विभूतियों की कहानी

सिद्धार्थनगर : भगवान गौतम बुद्ध की धरा से नारी शक्ति का संदेश मिला रहा है। दूर दराज से शहर में आने वाले लोगों को दीवारों और चौराहों पर देश की ख्यातिलब्ध महिलाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। यह सीडीओ पुलकित गर्ग और नगर पालिका चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल की अनूठी पहल है। देश की ऐसी विभूतियों की फोटो लगाई गई हैं, जिनसे लोग प्रेरणा लें। इनकी जीवनी व उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है।

loksabha election banner

विकास भवन की दीवारों पर महिला जिम्नास्टिक दीपा करमाकर की फोटो लगाई गई है। यह 24 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रथम महिला हैं। मसीमा चटर्जी को विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने व कल्पना चावला के अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला यात्री होने की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त अरुणिमा सिन्हा, अवनी चतुर्वेदी, बछेंद्री पाल, अमृता प्रीतम, हिमा दास, अन्ना चंडी, किरन मजुमदार, मेरीकाम, एमएस सुब्बुलक्ष्मी, इंदिरा लुई, सावित्री बाई फूले आदि के डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं नगर पालिका ने यात्री विश्रामालय को महिलाओं के नाम पर समर्पित किया है। दस विश्रामालय का नामकरण महिला विभूतियों पर किया जाएगा। जनपद न्यायालय के विश्रामालय का नामकरण पहली महिला अधिवक्ता कार्नेलिया सोराबजी के नाम पर किया है। जो मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक व आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वर्ष 2012 में इंग्लैंड के प्रमुख शहर लंदन के लिकन इन में इनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इसके अलावा शहर के झंडेनगर के विश्रामालय का नाम विश्व बैडमिटन चैंपियन व ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिधु, रमजान नगर में ओलंपिक पदक विजेता व विश्व महिला बाक्सिग चैंपियन मेरीकाम, गोरखपुर रोड पर पकड़ी चौराहा के यात्री शेड पर कल्पना चावला को नाम दिया गया है।

विकास भवन में लगेगी जिले की दस महिलाओं की फोटो

विकास भवन की दीवारों में जिले की दस ऐसी महिलाओं की फोटो लगेगी, जिन्होंने खेल, सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। प्रशासन ने इन महिलाओं को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में इनकी फोटो दीवारों पर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल

नगर के सभी प्रमुख व सार्वजनिक स्थल पर यात्री विश्रामालय बनाया गया है। इन विश्रामालय का नामकरण ऐसी महिला के नाम पर किया है, जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इनके इतिहास को भी बताया गया है।

सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि विकास भवन की दीवारों पर महिला विभूतियों की फोटो लगाई गई है। इसका उद्देश्य यह है कि यहां आने वाले लोगों को इनके संबंध में जानकारी होनी चाहिए। यह राष्ट्र की ऐसी धरोहर हैं, जिन्हें कभी नहीं भूलाया जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.