Move to Jagran APP

परिवहन निगम की बस न चलने से ग्रामीणों की सांसत

पिछड़े क्षेत्र में एक वर्ष से बंद है बस का संचालन

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 05:46 PM (IST)
परिवहन निगम की बस न चलने से ग्रामीणों की सांसत

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के शाहपुर-सिगारजोत मार्ग पर रोडवेज की कोई बस नहीं चलती है। ऐसे में जिला मुख्यालय पर जाने के लिए ग्रामीणों को प्राइवेट संसाधन पर निर्भर होना पड़ता है। जहां परेशानियां तो उठानी ही पड़ती है। किराया भी अधिक देना पड़ता है। पहले यहां एक परिवहन निगम की बस चलती थी। जिसके चलते सिगारजोत से सीधे मुख्यालय जाने के लिए सुविधा प्रदान की थी, परंतु करीब एक वर्ष से बस का संचालन बंद है। जिम्मेदार इस दिशा में उदासीन बने हैं।

loksabha election banner

जब रोडवेज की बस चलती थी, तो दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन सुलभ होता था। सुबह में लोग जिला मुख्यालय जाते और दिन में काम निपटाकर शाम को घर वापस लौट आते थे। लेकिन बस बंद होने से बड़ी दिक्कतें नागरिकों को हो रही है। किसी को नौगढ़ जाना होता है, तो पहले टेंपो या टेक्सी से बिजौरा, मन्नीजोत, शाहपुर, डुमरियागंज आना पड़ता है, फिर यहां से जिला मुख्यालय जाना होता है। इस बीच जहां किराया ज्यादा लगता है, वहीं समय का भी नुकसान होता है। कभी-कभी साधन न मिलने से लोगों को मुख्यालय पर ही रात गुजारनी पड़ती है। क्या कहते हैं नागरिक

अति पिछड़ा क्षेत्र के बाद भी यहां परिवहन सेवा नदारद है। बार-बार मांग की जा रही है, पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों के लिए प्राइवेट संसाधन पर निर्भर होना होता है, जहां बड़ी पेशानियां होती हैं।

हसन रजा करीब पांच वर्ष पहले सरकारी बस चलाई गई थी, जो भनवापुर, सिगारजोत, बजौरा, मन्नीजोत, डुमरियागंज होते जिला मुख्यालय जाती की, बहुत सुविधा मिलती थी, मगर बस का संचालन एक वर्ष से बंद है।

सत्य प्रकाश शुक्ल एक बार बस का संचालन बंद हुआ तो दोबारा इस मार्ग पर नहीं चली। दर्जनों गांवों के लिए आवागमन में बहुत सहारा था। बस बंद होने से नागरिकों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

संतोष चौरसिया यदि बस का संचालन शुरू कर दिया जाए, तो प्राइवेट टैक्सियों से छुटकारा मिल जाए। जहां किराया भी अधिक लगता है और सुकून का सफर भी नसीब नहीं होता है। उच्चाधिकारियों को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

रेहान अली समस्या संज्ञान में है। कोरोना संक्रमण के चलते यात्रियों का अभाव रहता है, जिसके कारण संचालन बंद है। पता कराते हैं, यदि सवारियां निकल रही हैं, तो फिर पुन: संचालन शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

जगदीश प्रसाद,

एआरएम, सिद्धार्थनगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.