Move to Jagran APP

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखेगी छात्रों की बौद्धिक क्षमता

जय किसान इंटर कालेज परिसर में 26 नवंबर को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में छात्रों की बौद्धिक क्षमता दिखेगी। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए कक्षा नौ से 12 तक छात्र-छात्राएं ही अर्हता प्राप्त करेंगे। कुल सात वर्ग में अंक प्रदान किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखेगी छात्रों की बौद्धिक क्षमता
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखेगी छात्रों की बौद्धिक क्षमता

सिद्धार्थनगर : जय किसान इंटर कालेज परिसर में 26 नवंबर को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में छात्रों की बौद्धिक क्षमता दिखेगी। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए कक्षा नौ से 12 तक छात्र-छात्राएं ही अर्हता प्राप्त करेंगे। कुल सात वर्ग में अंक प्रदान किया जाएगा। छह वर्ग में अधिकतम 15 व एक 10 अंक दिए जाएंगे।

loksabha election banner

डीआईओएस डा. राज बहादुर मौर्या ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में कुल छह मुख्य विषय चयनित किए गए है। पर्यावरण संबंधी मुद्दे में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता में संरक्षण व सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा में हाइड्रोकार्बन ऊर्जा का विकल्प, सूचना संचार और परिवहन प्रोद्यौगिकी के साथ गणित-भौतिक विज्ञान और खेल विषय को चयनित किया गया है। प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान, गणित व प्रोद्यौगिकी में स्वाभाविक जिज्ञासा, रचनात्मकता के प्रति प्रोत्साहित करना है। समाज व संस्कृति में विज्ञान की भूमिका को भी निर्धारित किया जाएगा। क्षेत्रीय समस्याओं को सुलझाने व आवश्यकता पर आधारित तकनीकी को भी विकसित करना के लिए भी प्रतिभावान छात्रों को प्रेरित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.