लोक अदालत के सफलता की बनी रणनीति
जनपद न्यायाधीश प्रेमनाथ ने गुरुवार को जिला न्यायालय सभागार में बैठक की। आठ फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता की रणनीति बनाई। अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की रूपरेखा बनाई गई। 24 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस पर शपथ कार्यक्रम होगा।
सिद्धार्थनगर : जनपद न्यायाधीश प्रेमनाथ ने गुरुवार को जिला न्यायालय सभागार में बैठक की। आठ फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता की रणनीति बनाई। अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की रूपरेखा बनाई गई। 24 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस पर शपथ कार्यक्रम होगा।
जिला जज ने कहा कि लोक अदालत प्रणाली भारत की देन है। पूरे विश्व ने लोक अदालत के महत्व को स्वीकार किया है। इसकी सफलता को लेकर सभी को जागरूक होना होगा। अधिक से अधिक स्थान, थाना व तहसीलों में आने वाले लोगों को लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान करें। सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट और बैनर लगाए जाए। लोक अदालत में किसी भी विवाद का दोनों पक्षों के द्वारा आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय चौधरी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार प्रथम, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।