Move to Jagran APP

भूमि विवाद में चली लाठी, तीन घायल

थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया पश्चिम में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी, डंडा चला। दो महिला समेत तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का नाम रुक्मणी (30), रीना (25) व राममिलन दूबे (65) है। घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:39 PM (IST)
भूमि विवाद में चली लाठी, तीन घायल
भूमि विवाद में चली लाठी, तीन घायल

सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया पश्चिम में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी, डंडा चला। दो महिला समेत तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का नाम रुक्मणी (30), रीना (25) व राममिलन दूबे (65) है। घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे की है। यूपी 100 पीआरवी ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

loksabha election banner

ग्राम गनवरिया पश्चिम निवासी राममिलन दूबे के खेत का विवाद गांव निवासी दूसरे पक्ष से मुकदमा चल रहा है। राममिलन दूबे ने धान लगाया था। इसी दौरान विरोधी कंबाइन से खेत में लगे धान को कटवाना शुरू किया। इसका विरोध करने आरोपितों ने घर में हमला कर दिया। रीना ने पुलिस को तहरीर दे तीन लोगों को नामजद किया है। इस संबंध में एसओ इटवा अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.