समाज को एक सूत्र में बांधता है सहभोज : संजय
विकास खंड अन्तर्गत जिगना ठाकुर न्याय पंचायत के ग्राम मूसा में गुरुवार को हियुवा के तत्वावधान में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता शामिल हुई।
सिद्धार्थनगर : विकास खंड अन्तर्गत जिगना ठाकुर न्याय पंचायत के ग्राम मूसा में गुरुवार को हियुवा के तत्वावधान में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता शामिल हुई।
मुख्यअतिथि जिला महामंत्री संगठन संजय मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जात-पात, ऊंच-नींच, छुआ-छूत जैसी भावना खत्म होती है। हिदू समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। हियुवा न्याय पंचायत स्तर पर सहभोज कराया जा रहा है, इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर इसका आयोजन होगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को राष्ट्रहित में बताते हुए सभी से इसके समर्थन में आगे आने हेतु आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कृपाल चौधरी ने कहा कि सहभोज से सामाजिक समरसता मजबूती होती है। हिदू समाज की एकजुटता के लिए ऐसा कार्यक्रम का होना बहुत आवश्यक है। खुनियांव ब्लाक संयोजक रणजीत सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने कहा कि ठंड के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कार्यक्रम में शामिल होना बताता है कि हम सभी समाज एवं धर्म के प्रति जागरूक हैं। सभी ने एक साथ बैठकर खिचड़ी भोज किया। ब्लाक अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, गोविद, तुलसीराम प्रजापति, संतोष, राकेश गौतम, दीपक यादव, रामदास, घनश्याम, संतोष, प्रेम तिवारी, सुभाष यादव, गोविद शर्मा, दिलीप, दुर्गेश, भोला सिंह, धर्मराज गौतम, बृज मोहन आदि उपस्थित रहे।