छोटी दीपावली पर जगमग हुआ बुद्ध का स्तूप
सिद्धार्थनगर : दीपावली की पूर्व संध्या पर कपिलवस्तु स्थित बुद्ध का स्तूप व जिला कारागार दीपों की रोश
सिद्धार्थनगर : दीपावली की पूर्व संध्या पर कपिलवस्तु स्थित बुद्ध का स्तूप व जिला कारागार दीपों की रोशनी से नहा उठा। लोगों ने स्तूप पर दीप जलाया। बौद्ध भिक्षुओं में मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर इर्द-गिर्द गांवों के लोग भी मौजूद रहे।
मंगलवार सायं करीब सात बजे जिला मुख्यालय से उर्जावान नौजवानों की एक टीम कपिलवस्तु पहुंची। वहां दीप प्रज्जवलन कर तथागत को नमन किया। जनपद की प्रगति और खुशहाली की कामना की गई। कहा गया कि दीपोत्सव के प्रकाश के साथ इस जिले का भी अंधियारा दूर हो। इसके साथ ही साथ आसपास के गांवों में रहने वाले बच्चों के साथ मिष्ठान वितरित कर छोटी दीपावली मनाई गई। भन्ते महानाम , बुद्ध रत्न, आनंद, भन्ते धम्ममणि, भिक्षुपाली ने विधिवत पूजन किया। साथ में भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा, डा.चन्द्रेश उपाध्याय, डा.अर¨वद शुक्ला, संतोष वर्मा, अनिल कुमार, अनुभव मिश्र, धीरज जायसवाल, शिवम मिश्रा, अभिषेक पांडेय, अक्षय यादव, राजन तिवारी, विवेक तिवारी, सत्येंद्र शुक्ल, पंकज मिश्रा, अशरफी, रामेश्वर ¨पटू , सुमित्रा, किसलावती, श्रीकांती, सोनमती, विघा,कांती आदि उपस्थित रहे।
एक अन्य समाचार के अनुसार जिला कारागार में कैदियों के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। अपने जिलाधिकारी, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष, एएसपी, सीएमओ समेत आयोजकों को पाकर काफी खुश नजर आए। इस मौके पर महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया, वहीं सभी बैरकों में मिष्ठान का वितरित हुआ। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, आकांक्षा समिति की
अध्यक्ष डा. अंकिता सहाय के संयुक्त दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिला बैरक में बंद 45 महिलाओं को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। सभी बैरकों में बंदियों द्वारा रंगोली भी सजाई गई थी। आयोजन समिति से जुड़े जय हो फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष अफरोज मलिक व सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके मिश्र, जेलर अवध नारायन ¨सह, डिप्टी जेलर अनिल कुमार पांडेय, जेल चौकी इंचार्ज राजेश दुबे, नपा के चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल, सिविल सिद्धार्थ
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप ¨सह, अधिवक्ता राकेश ¨सह, वरिष्ठ पत्रकार वीपी त्रिपाठी, एसपी गोस्वामी, नीरज मिश्र, राशिद फारूकी, सलमान आमिर, अर¨वद झा, सोनू वरुण, विजय यादव, बलदाऊ शर्मा, अरुण कुमार प्रजापति, सनी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।