कंबाइन की चपेट में आने से सगी बहनों की मौत
पथरा बाजार थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे कंबाइन मशीन के चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। बहनों का नाम आठ वर्षीय फातिमा व छह वर्षीय मफलिका पुत्री असगर अली है।
सिद्धार्थनगर : पथरा बाजार थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे कंबाइन मशीन के चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। बहनों का नाम आठ वर्षीय फातिमा व छह वर्षीय मफलिका पुत्री असगर अली है।
गांव निवासी राम गणेश तिवारी के खेत में कंबाइन से धान की कटाई हो रही थी। पंजाब निवासी चालक गुरदीप सिंह कंबाइन को बैक कर रहा था। इसी दौरान खेत के मेड़ से दोनो बहनें घर की ओर जा रही थी। चालक की निगाह उनपर नहीं पड़ी और वह चपेट में आ गई। मफलिका की मौके पर ही मौत हो गई। लोग गंभीर रूप से घायल फातिमा को इलाज के लिए बेवा सीएचसी ले गए। जहां उसकी भी मौत हो गई। एसओ पथरा बाजार महेंद्र चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कंबाइन को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।