सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज-बांसी और इटवा में बनेंगी नई सड़कें, PWD ने तेज की निर्माण कार्य की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिद्धार्थनगर जिले के लिए घोषित तीन सड़क निर्माण परियोजनाओं को शासन से मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी की तीन सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति।
डुमरियागंज, बांसी, इटवा में कुल 33.30 किमी सड़कें बनेंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन में राहत।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जिले के लिए की गई तीन सड़क निर्माण की घोषणाओं को अब स्वीकृति मिल गई है। शासन स्तर से इन मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीनों सड़कों के निर्माण से डुमरियागंज, बांसी और इटवा विधानसभा क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों को प्रमुख बाजारों और मार्गों से बेहतर संपर्क मिलने के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
शासन की स्वीकृति के अनुसार डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में भटियारी-बढ़नीचाफा मार्ग का 10 किलोमीटर निर्माण कराया जाएगा। बांसी विधानसभा क्षेत्र में मिठवल मार्ग (किलकिला चौराहे से पाला संपर्क मार्ग) का 8.30 किलोमीटर और इटवा विधानसभा क्षेत्र में बढ़नी-डुमरियागंज बाजार मार्ग का 15 किलोमीटर निर्माण होगा। तीनों मार्गों की कुल लंबाई 33.30 किलोमीटर है।
गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद
स्वीकृति के बाद अब लोक निर्माण विभाग को निर्माण से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। शासन ने कार्यदायी संस्था, आगणन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय स्तर पर मार्गों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी भी की जाएगी। इन मार्गों के निर्माण से बड़ी संख्या में गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगी गोवा समेत देश के इन शहरों के लिए विमान सेवा, टाइम टेबल में भी होगा बदलाव
विशेषकर बढ़नीचाफा, मिठवल-पाला और बढ़नी-डुमरियागंज बाजार क्षेत्र में आवागमन आसान होगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क बनने से बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े आवागमन को भी गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। तीनों मार्गों की स्वीकृति हो चुकी है और शासन के निर्देशों के अनुरूप निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
