विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर बिस्कोहर में ढाई करोड़ की लागत से बनेगा विवाह घर, पूर्व मंत्री ने किया भूमि पूजन

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:33 AM (IST)

नगर पंचायत बिस्कोहर में ढाई करोड़ रुपये की लागत से विवाह घर का निर्माण होगा। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने नपं अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ हनुमान नगर वार्ड में मंगल भवन का भूमि पूजन किया, जिससे स्थानीय लोगों को विवाह और मांगलिक आयोजनों के लिए सुव्यवस्थित स्थान मिलेगा।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बिस्कोहर में ढाई करोड़ रुपये से बनेगा नया विवाह घर।

  2. पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया मंगल भवन का शिलान्यास।

  3. स्थानीय नागरिकों को विवाह, मांगलिक आयोजनों के लिए मिलेगा सुलभ स्थान।

जागरण संवाददाता, इटवा। नगर पंचायत बिस्कोहर में ढाई करोड़ रुपये की लागत से विवाह घर का निर्माण होगा। हनुमान नगर वार्ड में बनने जा रहे मंगल भवन का शिलान्यास रविवार को पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने नपं अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ भूमि पूजन किया।

पूर्व मंत्री द्विवेदी ने कहा कि मंगल भवन बनने के बाद स्थानीय नागरिकों को विवाह, मांगलिक तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुलभ स्थान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आमजन की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर लगातार कार्य चल रहा है।

मंगल भवन बनने से न केवल वार्डवासियों बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर सभासद सत्यनारायण दूबे, गणेश वरुण, राजू कसौधन, नृपेंद्र सिंह, अजीत मौर्य, लाल जायसवाल, कुंवर मिश्रा सहित अन्य की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में वीडियो कॉल पर अश्लीलता और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।