सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन विवाद पर भड़की हिंसा, दो गुटों में खूनी संघर्ष
सिद्धार्थनगर के बांसी में पंचायत भवन की अनियमितताओं की जांच और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पंचायत भवन की जांच को लेकर विवाद।
रास्ते के पुराने रंजिश में मारपीट।
दोनों पक्षों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
जागरण संवाददाता, बांसी, (सिद्धार्थनगर)। पंचायत भवन की अनियमितता की जांच और रास्ते को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ किया गया। सभी पक्ष जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष के मोल्हू के अनुसार पंचायत भवन की अनियमितता की जांच से नाराज रामदास, राकेश, रामसुख, रामसजन, अजय, मनोज व गजेंद्र ने 31 जुलाई को गांव के पास बंधे पर उसे घेर लिया। अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पत्नी सीमा, बेटे राजकुमार, आशीष व विकास बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। वहीं रामदास पक्ष से पुरानी रंजिश व रास्ते के विवाद का हवाला दिया गया है। आरोप है कि बाबूलाल समेत 18 लोगों ने पुलिया से निकलने वाला पानी रोक दिया। विरोध करने पर सभी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और रामदास, उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी तथा बेटों राजेश व राकेश को पीटा।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर की घोंघी नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
बाइक क्षतिग्रस्त करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मामला 31 जुलाई का है बीते बुधवार की शाम दोनों पक्षों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
