Move to Jagran APP

Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, गांव में घुसा बाढ़ का पानी

Siddharthnagar News सिद्धार्थनगर में 12 घंटे में बूढ़ी राप्ती का जलस्तर 24 सेमी बढ़ा है। वहीं राप्ती का जलस्तर 61 सेमी बढ़ा है। यह नदी खतरे के निशान से 1.29 मीटर नीचे है। बानगंगा खतरे के निशान से 1.42 मीटर नीचे है।

By BRAJESH KUMAR PANDEYEdited By: Pradeep SrivastavaPublished: Sun, 18 Sep 2022 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 09:33 PM (IST)
Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, गांव में घुसा बाढ़ का पानी
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। - फाइल फोटो

सिद्धार्थनगर, जागरण संवाददाता। बूढ़ी राप्ती नदी खतरे के निशान से 19 सेमी ऊपर बह रही है। इसका जलस्तर धीमी गति लेकिन लगातार बढ़ रहा है। वहीं शोहरतगढ़ तहसील के खैरी शीतल प्रसाद गांव के सिवान में बूढ़ी राप्ती व पहाड़ी नाला घोरही का पानी भरा है। ग्राम पंचायत के टोला शिवदुलारेडीह में गांव का पानी घुसने लगा। तमकुहवा गांव जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। राप्ती का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह खतरे के निशान को छूने के लिए आतुर दिख रही है। घोघी नदी व पहाड़ी नाला स्थिर हो गए हैं। बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बांध व नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है।

loksabha election banner

बाढ़ की संभावना को देखते हुए अलर्ट मोड में आया प्रशासन

सिंचाई विभाग के अनुसार 12 घंटे में बूढ़ी राप्ती का जलस्तर 24 सेमी बढ़ा है। वहीं राप्ती का जलस्तर 61 सेमी बढ़ा है। यह नदी खतरे के निशान से 1.29 मीटर नीचे है। बानगंगा खतरे के निशान से 1.42 मीटर नीचे है। उसका बाजार रेलवे पुल के पास कूड़ा नदी के जलस्तर में 50 सेमी बढ़ोत्तरी हुई है। आलमनगर में यह नदी स्थिर हो गई है। पहाड़ी नाला जमुआर के स्तर में 65 सेमी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह सभी नदी व पहाड़ी नाले अभी खतरे के निशान से नीचे हैं।

नदियों का जलस्तर (रविवार सुबह आठ बजे)

नदी- खतरे का निशान (मी.)- जलस्तर (मी.)

बानगंगा- 93.420- 92.000

राप्ती- 84.900- 83.610

बूढ़ी राप्ती- 85.650- 85.840

कूड़ा (उसका बाजार)- 83.520- 81.530

कूड़ा (आलमनगर) - 87.200- 85.600

घोघी- 87.000- 85.300

तेलार (पहाड़ी नाला)- 87.500- 84.700

जमुआर (पहाड़ी नाला)- 84.890- 82.100

नेपाल के पहाड़ों पर हुई वर्षा से नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। राप्ती भी बढ़ रही है, इसके साथ बानगंगा बैराज की निगरानी करने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है। संभावित बाढ़ को देखते हुए तटवर्ती गांवों में नाव की व्यवस्था की गई है। प्रशासन व पुलिस को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रशासन अलर्ट है। - उमाशंकर, अपर जिलाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.