सिद्धार्थनगर में यूपी पुलिस की 'मिशन शक्ति' टीम ने छात्राओं को बताया अपराधों से बचने का उपाय
मिशन शक्ति टीम ने सिद्धार्थनगर के राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

महिला व साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
HighLights
मिशन शक्ति ने छात्राओं को किया जागरूक।
महिला व साइबर अपराध की दी जानकारी।
दहेज उत्पीड़न, सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति टीम ने इटवा थाना क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को शिक्षा और सुरक्षा के साथ महिला व साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर, दहेज उत्पीड़न तथा नए कानून की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक अनिल दुबे के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में उपनिरीक्षक श्रीराम यादव ने कहा कि महिलाएं सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगी तो अपराध पर अंकुश लगेगा। आरक्षी रोहित यादव और महिला आरक्षी साधना व रविता यादव ने दहेज उत्पीड़न की घटनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ऐसी घटनाओं की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं वित्तीय साक्षरता से जुड़ीं
साइबर सुरक्षा के लिए बैंक विवरण, ओटीपी और एटीएम कार्ड नंबर किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने को भी कहा गया। छात्राओं को मिशन शक्ति के पंफलेट बांटे गए।