सिद्धार्थनगर में शादी का झांसा देकर 13 साल की किशोरी को ले गया युवक, विरोध करने पर परिवार वालों को दी धमकी
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया गया है। ...और पढ़ें
-1786967025103_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक।
आरोपी के भाई ने परिवार को जातिसूचक गालियां दीं।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के स्वजन ने कुनौना निवासी युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही युवक के भाई पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। स्वजन के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे जानकारी हुई कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री को कुनौना निवासी मो. इजरान शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि इजरान मुंबई से आया था और उसे किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी थी।
तहरीर में किशोरी की जन्मतिथि 25 जून 2014 बताई गई है। वह कक्षा पांच तक पढ़ी है। घटना की जानकारी होने के बाद स्वजन आरोपित के घर पहुंचे और उसके भाई इरफान से किशोरी के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान इरफान ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।
खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर के बांसी में मकान में लगी आग, पुलिस ने फालिजग्रस्त वृद्ध को बचाया
