विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में बेटे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:17 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के इटवा में बेटे के जन्म की खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक युवक की इनवर्टर लगाते समय ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. सिद्धार्थनगर में इनवर्टर लगाते समय युवक की करंट से मौत।

  2. बेटे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, परिवार में शोक।

  3. इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, इटवा। करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की है। युवक कठेला समय माता थाना के जानकी नगर का रहने वाला था। गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता के घर पर छट्टी का प्रोग्राम था। छह दिन पहले लड़का पैदा हुआ था। बरही की तैयारी भी चल रही थी। घर पर पुराना इनवर्टर खराब था, जिसे बनवाकर लाया गया था।

शुक्रवार की रात बिजली कटी तो राजकुमार इनवर्टर लगाने के लिए गया। हाथ गीला था तथा उस समय चप्पल भी नहीं पहने थे। इनवर्टर लगाते समय अचानक बिजली करंट वाले तार से दायां हाथ स्पर्श कर गया। करंट के चपेट में आने से बुरी से झुलस गया। घर वालों ने देखा तो परेशान हो उठे। आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मौत की खबर पर स्वजन में कोहराम मच गया।

मृतक की शादी 2020-2021 में हुई थी। दो वर्ष की लड़की और छह दिन का लड़का था। बेटे के जन्म की खुशी के अभी छह दिन भी नहीं हुए कि खुशी मातम में बदल गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस को बिना कोई सूचना दिए, स्वजन शव को लेकर जाकर अंतिम संस्कार कर दिए। प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि रात में सूचना मिली थी, कठेला थाना क्षेत्र का मामला था। स्वजन तुरंत शव को लेकर घर चले गए थे।

यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला विवाहिता का शव, पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा