विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में चक्रवाती तूफान का दिख सकता असर, 27 तक भारी बारिश के आसार

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:46 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण सिद्धार्थनगर में चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है। जिले में ...और पढ़ें

25 से 27 सितंबर के बीच जिले में भारी बारिश का अनुमान। जागरण

 25 से 27 सितंबर के बीच जिले में भारी बारिश का अनुमान। जागरण

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर।

  2. सिद्धार्थनगर में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश।

  3. तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से राहत।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के बीच जिले में मौसम के करवट लेने के आसार हैं। इसके प्रभाव से बुधवार से बादलों की आवाजाही बढ़ने और बारिश शुरू होने की संभावना है। 25 से 27 सितंबर के बीच जिले में भारी बारिश का अनुमान है। मंगलवार को भी मौसम में बदलाव के संकेत मिले। शाम पौने चार बजे से सवा पांच बजे के बीच जिला मुख्यालय पर करीब आधे घंटे तक वर्षा हुई। इससे उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।

जिले में मानसून की रफ्तार अब तक कमजोर रही है। पिछले पांच दिनों में बारिश नहीं हुई थी। पिछले 24 घंटे में सामान्य वर्षा 5.4 मिलीमीटर के मुकाबले आंकड़ा शून्य रहा। जून से अब तक जिले में 1003.6 मिलीमीटर के सापेक्ष 619.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह दीर्घकालिक औसत से 38 प्रतिशत कम है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बुधवार से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। गुरुवार को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 25 से 27 सितंबर के बीच जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तापमान में भी आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सिद्धू गैंग के पैडलर निकले देहरादून के छह स्टूडेंट, हाईप्रोफाइल ड्रग एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

इससे लगातार बनी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप के कारण उमस का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस था।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वांचल के मौसम में बदलाव की संभावना है। 25 से 27 सितंबर के बीच जिले में भारी बारिश हो सकती है। तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- एटीएस ने तेज की मकसूद अली के ऑनलाइन नेटवर्क और अलकायदा कनेक्शन की जांच, मंसूबों की तलाश