विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में भैंस को खेत से हांकना पड़ा भारी, पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

Published: Thu, 09 Jul 2026 02:40 PM (IST)

सिद्धार्थनगर में मूंगफली के खेत से भैंस हटाने पर एक किसान और उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. खेत से भैंस हटाने पर किसान-पिता पर हमला।

  2. लाठी-डंडों, लात-घूंसों से किया गया घायल।

  3. चार आरोपियों पर मुकदमा, पुलिस कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, बांसी, (सिद्धार्थनगर)। खेत में घुसकर मूंगफली की फसल चर रही भैंस को हटाना एक किसान और उसके पिता को महंगा पड़ गया। विरोध करने से नाराज लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ बुधवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

कलनाखोर गांव निवासी जयप्रकाश के मूंगफली के खेत में बुधवार शाम करीब छह बजे पुरुषोत्तम की भैंस घुसकर फसल चर रही थी। जय प्रकाश के अनुसार वह भैंस को खेत से बाहर हांकते हुए दोबारा ऐसा न करने की पुरुषोत्तम को हिदायत दिए। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पुरुषोत्तम, मनीष, छोटू और आकाश ने अपशब्द बोलना शुरु कर दिया।

विरोध करने पर आरोपितों ने जयप्रकाश व खेत में मौजूद उनके पिता बुध्दू पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें- शादी में 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' गाने पर बवाल, घराती-बराती में चले लात-घूंसे, बुलानी पड़ी पुलिस

खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।