विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी में 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' गाने पर बवाल, घराती-बराती में चले लात-घूंसे, बुलानी पड़ी पुलिस

Published: Thu, 09 Jul 2026 12:57 PM (IST)

एक शादी समारोह में 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' भोजपुरी गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आपस में ...और पढ़ें

गाना बजाने पर अड़े रहे बराती, पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

गाना बजाने पर अड़े रहे बराती, पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. शादी में 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' गाने पर विवाद।

  2. दुल्हन के भाई ने गाने पर आपत्ति जताई, बराती अड़े रहे।

  3. कोल्हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जागरण संवाददाता, कोल्हुई, (महराजगंज)। एक शादी समारोह में डीजे पर भोजपुरी गाना राजा जी के दिलवा टूट जाई... बजाने को लेकर घराती और बराती पक्ष के बीच विवाद हो गया।

दुल्हन के भाई ने इस गाने को बजाने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। गोरखपुर- सोनौली हाईवे पर स्थित आयुष मैरिज हाल रुद्रपुर शिवनाथ में लोटन सिद्धार्थनगर से बरात आई थी।

अगुवानी कार्यक्रम के दौरान बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। जब बरातियों ने फरमाइशी गाना बजाने की मांग की, तो दुल्हन के भाई ने आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी अन्य गाने को बजा लें। जबकि बराती इसी गाने को बजाने पर अड़े रहे, जिससे विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- हज यात्रा का सपना होगा साकार, महराजगंज जिले के लोग 20 जुलाई तक भर सकेंगे आवेदन

सूचना मिलने पर कोल्हुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसओ कोल्हुई, गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।