Move to Jagran APP

परिवार के खाते में फिर गई तीन प्रधानों की सीट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त पदों पर हुए चुनाव में परिवार के खाते में फिर प्रधान की सीट आ गई। उमा उर्मिला व शाहिदा ग्राम प्रधान बनीं हैं तो इरफान बीडीसी चुने गए हैं। सोमवार को मतगणना का कार्य शुरू हुआ। दोपहर तक तीनों ग्राम प्रधान व बीडीसी पद का परिणाम आ गया। शाम तक ग्राम पंचायत सदस्य पद के सभी नतीजे आ गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 11:12 PM (IST)
परिवार के खाते में फिर गई तीन प्रधानों की सीट

सिद्धार्थनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त पदों पर हुए चुनाव में परिवार के खाते में फिर प्रधान की सीट आ गई। उमा, उर्मिला व शाहिदा ग्राम प्रधान बनीं हैं तो इरफान बीडीसी चुने गए हैं। सोमवार को मतगणना का कार्य शुरू हुआ। दोपहर तक तीनों ग्राम प्रधान व बीडीसी पद का परिणाम आ गया। शाम तक ग्राम पंचायत सदस्य पद के सभी नतीजे आ गए। जनपद में तीन ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 94 ग्राम पंचायत सदस्य पद के पद रिक्त थे। 12 जून को मतदान हुआ था। कुल 59.02 फीसद लोगों ने मतदान किया था। बढ़नी व शोहरतगढ़ ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त सभी पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। डुमरियागंज ब्लाक में ग्राम पंचायत झहरांव और महोखवा में सदस्य पद के लिए चुनाव हुए। ग्राम पंचायत झहरांव में शांति, रेहाना ताहिरा खातून निर्वाचित हुई। ग्राम पंचायत महोखवा में प्रतिमा, चिनक, दुर्गेश, श्यामबिहारी विजयी हुए हैं। देवरानी के बाद जेठानी बनीं प्रधान

loksabha election banner

जोगिया : जोगिया ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदौली में शाहिदा निर्वाचित घोषित हुई। जोगिया ब्लाक कार्यालय में हुई मतगणना में 323 मतों से विजय प्राप्त हुई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राशिदा खातून विजयी घोषित हुई थी। कुछ दिनों बाद ही राशिदा की तबीयत खराब हो गई। बीमारी के कारण असामयिक निधान होने के कारण दोबारा चुनाव हुआ। स्वजन व गांव के समर्थकों ने इस बार शाहिदा खातून को चुनाव मैदान में उतारा। कुल 778 मत पड़े थे। जिसमें विजयी प्रत्याशी शाहिदा खातून को 538 व प्रतिद्वंद्वी फूला देवी को 214 वोट मिले।

..

पति के बाद पत्नी बनी प्रधान

बांसी : मिठवल ब्लाक के ग्राम पंचायत बरगदवा में हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव में उमा देवी विजयी घोषित की गई। यह सीट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी प्रधान राजेश चौधरी के निधन से पद रिक्त हो गया था। मतदान समाप्त होने के बाद राजेश चौधरी की तबीयत बिगड़ गई। मतगणना से चार दिन पूर्व निधन हो गया। मतों की गिनती की गई तो राजेश चौधरी विजयी घोषित हुए। उप चुनाव में प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतरे। उमा देवी को 553 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी हृदयराम को 264 मिले।

पत्नी के साथ गांव की सहानुभूति

इटवा : इटवा ब्लाक के ग्राम पंचायत खानकोट में प्रधान पद पर उर्मिला देवी 89 मतों से विजयी घोषित हुईं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पति ओमप्रकाश यादव ने आठ मत से विजय प्राप्त की थी। शपथ ग्रहण से पहले आकस्मिक निधन हो गई थी। उप चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में उतरे। विजयी प्रत्याशी उर्मिला को 329 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे शरीफ हसन को 240 वोटों से संतोष करना पड़ा। इनके अलावा राजेंद्र को 212 व बृजनंदन को 22 मत प्राप्त हुए।

पिता के निधन के बाद पुत्र बीडीसी निर्वाचित

बर्डपुर : बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 में इरफान अहमद 74 मतों से विजयी हुए। बर्डपुर ब्लाक के बजहा क्षेत्र में निर्वाचित बीडीसी मनौव्वर का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उप चुनाव कराया। क्षेत्र के निवासियों ने मनौव्वर के पुत्र इरफान अहमद पर विश्वास जताया। इरफान अहमद को 497 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी मुस्तकीम को 423 मत प्राप्त हुए। तेज बारिश के बीच समर्थक मतगणना पूर्ण होने तक ब्लाक परिसर के बाहर डटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.