विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सदर विधायक ने किया सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 10:52 PM (IST)

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मंगलवार को जोगिया ब्लाक क्षेत्र के मसिना के पास माइनर की सिल्ट सफाई कार्य का ...और पढ़ें

सदर विधायक ने किया सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ
सदर विधायक ने किया सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ

सिद्धार्थनगर : विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मंगलवार को जोगिया ब्लाक क्षेत्र के मसिना के पास माइनर की सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ किया। उसका बाजार ब्लाक के महरिया गांव के टोला महुआडीह में निश्शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का वितरण किया। कुल 40 महिलाओं को योजना का लाभ मिला।

विधायक ने कहा रबी की बोआई नजदीक आ गई है। किसानों को सिचाई के पानी की जरूरत पड़ेगी। इसलिए नहरों की सिल्ट सफाई का काम शुरू किया जा रहा है। बानगंगा मुख्य नहर से चौरासी माइनर निकली है। इससे करीब 25 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। जेई ड्रेनेज खंड एसके सिंह ने बताया कि नहर सफाई का काम मनरेगा से कराया जाएगा। समय से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। महरिया गांव में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के हित को ध्यान में रख कर काम कर रही है। रसोई गैस सिलेंडर मिलने के बाद ग्रामीण महिलाएं चूल्हे के धुएं से छुटकारा पाएंगी। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह, मंटू, विपिन, बबलू, किसलावती, विमला, रीमा, कुमारी आदि मौजूद रहे। बूथों का निरीक्षण कर एसडीएम ने देखी व्यवस्था

सिद्धार्थनगर : एसडीएम अभिषेक पाठक ने मंगलवार को तहसील अंतर्गत करीब आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण करते हुए वहां की सुविधाएं देखी। दो विद्यालयों में बाउंड्री की समस्या दिखी। जिसको दूर करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया।

एसडीएम ने छगड़िहवा, सरपोका, गोविदपुर, पिपरा बुजुर्ग आदि गांवों स्थित बूथ पर गए। वहां बिजली, रैम्प, पेयजल, शौचालय, इंटरनेट, बाउंड्री आदि सुविधाओं को देखा। थोड़ी बहुत कमियां जो मिली उसे दूर करने संबंधित हिदायत दी। ये निरीक्षण विधानसभा चुनाव की तैयारी के ²ष्टिगत किया गया। एसडीएम ने बताया कि बूथों पर सारी सुविधाएं अपडेट रहें, इसके मद्देनजर बूथों की जांच की जा रही है। जिससे कहीं अगर समस्या मिले तो समय अंदर उसका समाधान कराया जा सके। आज के निरीक्षण में दो बूथ पर चहारदीवारी की समस्या दिखाई दी। जिसको ठीक करने के लिए रिपोर्ट बनाने के साथ संबंधित जिम्मेदार को निर्देश भी दिए गए।