संगठन की मजबूती से ही फतह होगा मिशन 2019
सिद्धार्थनगर : नगर पालिका के उपनगर नरकटहा में ¨हदू युवा वाहिनी ने बैठक कर सभी 10 वार्डो के कार्यकर्त
सिद्धार्थनगर : नगर पालिका के उपनगर नरकटहा में ¨हदू युवा वाहिनी ने बैठक कर सभी 10 वार्डो के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इस दौरान कहा कि हमारा लक्ष्य 2019 में प्रचंड बहुमत से दूसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाने का है। पर यह तभी साकार होगा जब हर ¨हदू घर से कम से कम दो लोगों को संगठन से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां गांव गरीब किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास की ओर अग्रसर करने में उनका प्रयास दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। देश में पुन: मोदी सरकार आएगी इसको देश का युवा ठान चुका है। संगठन की मजबूती से ही राष्ट्रवादी अभियान को बल मिलेगा इस लिए जरूरी है कि हम प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में युद्ध स्तर पर लग जाएं। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मंटू जायसवाल ने किया और संचालन नगर संयोजक अलंकार दूबे ने किया। इस दौरान आशीष कुमार, पप्पू मौर्य, मंगल कश्यप, चंद्रभान पटेल, जीतन पटेल, पदम पटेल, अनुज गौड़, गोपाल पटेल, कन्हैया पटेल, ¨पटू तिवारी, दयाराम, रविप्रकाश, अजय कुमार, दयाराम, अजय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।