महिलाएं पहुंची तहसील, किया कोटेदार की शिकायत
सिद्धार्थनगर- नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो आर्यनगर निवासी महिलाओं ने कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लग
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:30 PM (IST)
सिद्धार्थनगर- नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो आर्यनगर निवासी महिलाओं ने कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया। सोमवार को एसडीएम से मिलकर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि खाद्यान्न वितरण के नाम पर कोटेदार लोगों को दौड़ा रहा है। हमेशा बहाना बनाता रहता है, ऐसे करते हुए पूरा माह बिता देता है। तीन में से एक माह के खाद्यान्न का गोलमाल कर देता है। आपत्ति दर्ज कराने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगता है। इस दौरान सुलताना, कहकशा, नबुअत, नजीर, निजाम अंसारी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि महिलाओं ने शिकायत किया है। जांच के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें