बूथ मजबूती व कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर दिया जोर
सिद्धार्थनगर : सोमवार को भनवापुर ब्लाक प्रांगण में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गय
सिद्धार्थनगर : सोमवार को भनवापुर ब्लाक प्रांगण में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां बूथ स्तर पर अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई, वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। बूथ की मजबूती के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राघवेन्द्र प्रताप ¨सह ने कहा कि पिछले 70 सालों में जो विकास कार्य नहीं हो पाया, वह मात्र 4 वर्षो में हमारी सरकार ने कर दिखाया है। अभी तक सरकारों ने देश को लूटने का कार्य किया। जबकि भाजपा की सरकार ने देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाने के साथ जनता की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देते हुए उनके विकास के लिए योजनाएं बनाई। जिसका परिणाम चारों तरफ दिखाई दे रहा है। विकास के बूते ही भाजपा पुन: 2019 में सरकार बनाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी होता है। इन्हीं की बदौलत पार्टी ने केंद्र व फिर प्रदेश में सरकार बनाई। कार्यकाल के दौरान सरकार ने अपनी उपलब्धियों के बूते समूचे विपक्ष को मुद्दा विहीन कर दिया है। भनवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद प्रतिनिधि राजू पाल, मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा, अशोक अग्रहरि, राकेश गौतम, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित पांडेय, अशोक अग्रहरि, श्याम सुंदर, पुरुषोत्तम ¨सह, हरिशंकर तिवारी, बबलू पांडेय, मोहन मिश्र, विजय ¨सह, लालजी शुक्ल, कमलेन्द्र त्रिपाठी, राहुल ¨सह, विनोद श्रीवास्तव, दीपू ¨सह, मोनू चौधरी, छोटू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।