निष्ठा पूर्वक पार्टी हित में कार्य करुंगी
सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को स्वागत समारोह हुई। इस दौरान इंद्रासना त्रि
सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को स्वागत समारोह हुई। इस दौरान इंद्रासना त्रिपाठी को महिला सभा का प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
सपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग इंद्रासना त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर गीता ¨सह ने समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे महिला संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान शोहरतगढ़ विस के प्रत्याशी रहे उग्रसेन प्रताप ¨सह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान, अनीता द्विवेदी, अब्दुल कलाम आजाद, बृजेश द्विवेदी, अकबर अली, डा. अ़फरो•ा, सागर पाठक, श्रीकांत शुक्ला, जान मोहम्मद, अबू बकर, चंद्रजीत जायसवाल , रामू यादव,मोहसिन रजा, रवि चौधरी, दीपक द्विवेदी, प्रदीप ¨सह, रमजान अली, रामसेवक सहानी, रोहित सहित अन्य लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से पार्टी हित में करती रहूंगी। पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र तिवारी ने किया।