लोकतंत्र की मजबूती के लिए संकल्प
आपातकाल के विरुद्ध किए गए सत्याग्रह में मीसा बंदियों को सर्वप्रथम तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सम्मान राशि व आपातकाल सुविधा देकर सम्मानित करने का काम किया।
सिद्धार्थनगर : लोकतंत्र सेनानियों की बैठक शुक्रवार को ग्राम नेबुआ में हुई। जिसमें विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बेचई यादव ने कहा कि देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू की गई आपातकाल की जितनी निदा की जाए कम है। वह निर्णय लोकतंत्र विरोधी था। आपातकाल के विरुद्ध किए गए सत्याग्रह में मीसा बंदियों को सर्वप्रथम तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सम्मान राशि व आपातकाल सुविधा देकर सम्मानित करने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने 15000 रुपये व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5000 रुपये बढ़ाए जाने पर संगठन बधाई देता है। सभी सदस्यों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। महामंत्री लालता चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। सभी सदस्यों ने चीन के भारतीय सीमा में घुसकर 20 भारतीय सैनिकों को मारने की घटना की कड़े शब्दों में निदा की। सरकार से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग भी की गई।