विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजे-बाजे के बीच निकली राम बारात, हुई पुष्प वर्षा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 23 Mar 2018 11:25 PM (IST)

सिद्धार्थनगर : बेवा चौराहे पर चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा एवं नव चंडी यज्ञ के तीसरे दिन राम ज

गाजे-बाजे के बीच निकली राम बारात, हुई पुष्प वर्षा
गाजे-बाजे के बीच निकली राम बारात, हुई पुष्प वर्षा

सिद्धार्थनगर : बेवा चौराहे पर चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा एवं नव चंडी यज्ञ के तीसरे दिन राम जानकी विवाह की झांकी निकाली गई। जो चौराहे पर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर होते हुए अस्पताल रोड तथा भारत भारी रोड तक गई। नागरिकों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राम और लक्ष्मण की झांकी साथ में भक्ति गीतों की धुन में भक्तगण थिरकते रहे। इस दौरान भक्तों द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई।

हनुमान मंदिर से रात्रि में सर्वप्रथम राम बारात भव्य रूप से निकाली गई। गाजे-बाजे के बीच आगे-आगे रथ पर सवार राम-लक्ष्मण तो पीछे भक्तों की भीड़। बारात में भक्तों का उत्साह पूरे चरम पर रहा। भक्ति गीतों पर वह पूरी तरह झूमते भक्ति में लीन दिखाई दिए। बारात चौराहे एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर वापस कथा स्थल पर पहुंची, जहां धूमधाम से राम-सीता का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान जैसे ही वर माला डाली गई, पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा।

इससे पहले कथा सुनाते हुए अयोध्या धाम से पधारे प्रमोद शस्त्री ने राम-सीता विवाह का वर्णन विस्तार पूर्वक करते हुए कथा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। महंथ अशोक दास, श्यामसुंदर अग्रहरि, संत नारायण अग्रहरि ,राम सागर चौरसिया, सुनील अग्रहरि, पुनीत अग्रहरि, नीरज धर दुबे, सियाराम, डा. दिनेश पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, नंदलाल, बद्री, विशाल, सुरेश चौरसिया, छेदी लाल, रामतेज, मंगरे, रोहित, राजेन्द्र आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।