राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रोजेक्ट की समीक्षा
चार दिसंबर को गोरखपुर में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगिया के बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रोजेक्टर प्रस्तुत किया। एकेडमिक सहयोग देते हुए जिला अकादमिक समन्वयक अभिषेक कुमार ने प्रोजेक्ट की समीक्षा की।
सिद्धार्थनगर: चार दिसंबर को गोरखपुर में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगिया के बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रोजेक्टर प्रस्तुत किया। एकेडमिक सहयोग देते हुए जिला अकादमिक समन्वयक अभिषेक कुमार ने प्रोजेक्ट की समीक्षा की।
प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण के लिए ग्रुप लीडर संजना गौड़ व सहयोगी सारिका मिश्रा की टीम द्वारा प्रोजेक्ट तैयार किया है। टीम द्वारा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के अंतर्गत कचरे से समृद्धि उपविषय में प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। बच्चों द्वारा उनके स्थानीय परिवेश का अवलोकन कर लोगों द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक के अतिशय उपयोग व अव्यवस्थित रूप से इसे जहां तहां फेंक देने की आदत के फलस्वरूप स्वास्थ्य, स्वच्छता व प्रदूषण सम्बन्धी समस्याओं की अनुभूति के बारे में जानकारी दी गई। इसमें सुधार के लिए जहां एक ओर लोगों को उनके घर घर जाकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। वही उनके द्वारा प्रयुक्त सिगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर हस्तनिर्मित टाइल्स बनाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को निष्प्रयोज्य प्लास्टिक को फेंकने के बजाय कुछ अन्य उपयोगी वस्तु बनाने हेतु प्रेरित करना है। भविष्य में विद्यालय के फूल पत्तियों की क्यारियों को सजाने तथा किचेन व शौचालय के सामने नमी वाले स्थानों पर इसे लगाने की योजना है। बच्चों ने यह प्रोजेक्ट अपने गाइड टीचर अंशुमान सिंह तथा को-गाइड अन्वेषिका के निर्देशन में पूर्ण किया है। 15 नवम्बर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद स्तरीय आयोजन में जिले के विभिन्न स्कूलों के 267 बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया था। जिसमें प्रदेश स्तर के लिए चार प्रोजेक्ट का चयन हुआ है। चार से छह दिसम्बर तक आर.पी.एम.एकेडमी, ग्रीनपार्क, गोरखनाथ, गोरखपुर में प्रोजेक्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।