Move to Jagran APP

सकुशल सेवा पूर्ण करना गौरव का विषय

सिद्धार्थनगर : लेखपाल संघ तहसील शाखा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। यहां कर्मचारियों की सेवा एवं निष्ठा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 10:55 PM (IST)
सकुशल सेवा पूर्ण करना
गौरव का विषय
सकुशल सेवा पूर्ण करना गौरव का विषय

सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

लेखपाल संघ तहसील शाखा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। यहां कर्मचारियों की सेवा एवं निष्ठा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। बाद में सभी को अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त लेखपाल श्यामलाल, रंगीलाल, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, सिद्धूराम व श़कील हैदर रिजवी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार शिवमूर्ति ¨सह ने कहा कि जिस दिन कर्मचारी सेवा में आता है, उसी दिन उसके सेवानिवृत्त होने की तारीख भी लिख दी जाती है। इस संसार में जो आया है उसे जाना है, जो सेवा में आता है उसे रिटायर होना पड़ता है। वर्तमान परिवेश में निर्विवाद एवं सकुशल सेवा पूर्ण करके सेवानिवृत्त होना अपने आप में गौरव का विषय है। हमारे बीच से जो साथी अपने जीवन का महत्वपूर्ण भाग शासकीय कार्यो में व्यतीत किए, ऐसे लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

संचालन करते हुए संगठन अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी ने एक परिवार की तरह काम किए हैं। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। इंस्पेक्टर ओम प्रकाश गौतम, नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, राजेश प्रताप मणि, गंगोत्री प्रसाद पांडेय, आशोक तिवारी, जग्गुलाल, रामतीरथ, राम कुबेर, राजस्व निरीक्षक ताहिर परवेज, राम अजोर, भगवान दास, लेखपाल सत्यादेवी, रोशनी, अंजू, रीना, प्रियंका, सतीश शुक्ल, अर्जुन गुप्ता, अब्दुल अजीज, बाबूराम, टीमल प्रसाद, देवेंद्र कुमार राठौर आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.