Move to Jagran APP

सौहार्द का संदेश देगा कैदी बिस्मिल्लाह का लड्डू

जिला कारागार में इस बार दीपावली में बना लड्डू सौहार्द का संदेश देगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 12:30 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 12:30 AM (IST)
सौहार्द का संदेश देगा कैदी बिस्मिल्लाह का लड्डू
सौहार्द का संदेश देगा कैदी बिस्मिल्लाह का लड्डू

सिद्धार्थनगर : जिला कारागार में इस बार दीपावली में बना लड्डू सौहार्द का संदेश देगा। यह मिठाई कारागार में निरुद्ध बिस्मिल्लाह तैयार करेंगे। जेल में बंद होने से पहले बिस्मिल्लाह मिठाई बनाने का काम करते थे। जेल प्रशासन इन लड्डू को दीपावली के तोहफे के रूप में अधिकारियों के पास भेजेगा। इनके सहयोग में अन्य कैदियों को भी लगाया गया है। वहीं दीपावली पर विशेष भोजन बनेगा। जेल में बंद 862 कैदियों के लिए पूड़ी, सब्जी व खीर बनाएगी।

loksabha election banner

जिला कारागार में दीपावली की तैयारी शुरु हो गई है। धनतेरस के दिन से पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भगवान को भोग लगाने के लिए लड्डू बनाया। इसके बाद दीपावली की मिठाई तैयार होगी। यह मिठाई बनाने के लिए जेल प्रशासन ने टीम तैयार की है। टीम में जाहिद खान, अकबर के साथ जयप्रकाश राजभर, विशाल, अवधेश व सूरज को रखा गया है। जेल में 790 पुरुष व 72 महिला कैदी निरुद्ध हैं। इनमें 566 पुरुष व 54 महिला समेत 620 विचाराधीन बंदी है। सिद्धदोष कैदी में 224 पुरुष व 18 महिला समेत कुल 242 है। जेल में महिला कैदियों के साथ दस बच्चे भी रह रहे हैं।

पूड़ी, सब्जी व खीर बनाने में सहयोग करेंगी महिला कैदी

जिला कारागार में निरुद्ध महिला कैदी भोजन बनाने में मदद करेंगी। यह अपने बैरक में सब्जी काटेगी। आटा गूंथने का काम भी इनके जिम्मेदारी पर सौंपा गया है। खीर बनाने में भी सहयोग प्रदान करेंगी। इसके लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस काम में राफिया, शहनाज, अनिता, सुनीता, सुमन, साक्षी को लगाया गया है।

जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जिला कारागार में बंद कैदी दीपावली की मिठाई बना रहे है। कैदी बिस्मिल्लाह कई प्रकार के मिष्ठान बनाने में पारंगत है। रसोई में बूंदी का लड्डू के साथ पूड़ी सब्जी बनाने के लिए टीम बनाई गई है। सब्जी काटने व आटा गूंथने के लिए महिला कैदियों को भी लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.