एसपी ने बताई पुलिस की उपलब्धियां
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बीते वर्ष की उपलब्धियों का बखान किया। नए वर्ष में बेहतर पुलिसिग का आश्वासन दिया है। कानून और व्यवस्था को कायम रखने का दावा किया है।
सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बीते वर्ष की उपलब्धियों का बखान किया। नए वर्ष में बेहतर पुलिसिग का आश्वासन दिया है। कानून और व्यवस्था को कायम रखने का दावा किया है।
एसपी ने कहा कि जनपद पुलिस के नाम बीते वर्ष कई उपलब्धियां रही। घटनाओं में कमी आई। तीन लूट के मामले हुए, तीनों का पर्दाफाश हुआ। नौ हत्या के मामले दर्ज किए गए, अधिकांश में आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बलवा, चोरी, वाहन चोरी के मामलों में भी कमी दर्ज हुई। मादक पदार्थ की तस्करी में 46 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वाहन चेकिग में पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है। मैनुअल चालान में 24215 लोगों से 58 लाख चार हजार 850 रुपये शमन शुल्क वसूल किए। 12987 वाहनों का ई-चालान किया गया है, इनके ऊपर 96 लाख 39 हजार 850 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यूपी 112 का रिस्पान्स टाइम 13.54 से घटकर 9.44 मिनट हो गया है। आईजीआरएस के निस्तारण में जिला तीन बार से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। दुष्कर्म के 16 मामलों में पुलिस ने पैरवी कर 22 अभियुक्तों को कारावास की सजा दिलाई। 15 अपराधियों का इतिहास खोल गया। चार आपराधिक माफियाओं का चिन्हांकन कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पांच नए गिरोह चिन्हित किए गए हैं। 39 इनामिया अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है। चार हत्या और तीन लूट के मामलों का पर्दाफाश किया गया। बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई। आरटीसी में दो बार पासिग आउट में 339 रिक्रूटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पुलिस की कैंटीन का शुभारंभ हुआ।