अतिशीघ्र होगा शोहरतगढ़ नगर पंचायत का विस्तार : महेश चंद्र गुप्ता
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत शोहरतगढ का अतिशीघ्र विस्तार किया जाएगा। नगर के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।
सिद्धार्थनगर : नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत शोहरतगढ का अतिशीघ्र विस्तार किया जाएगा। नगर के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।
राज्य मंत्री गुरुवार को बबिता कसौधन अध्यक्ष नगर पंचायत के आवास में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर के विकास का खाका खींचा। कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम हो गया है। पहले लोग अराजकतत्वों से भयभीत रहते थे, अब बदमाश योगी सरकार के नाम से कांपने लगते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने जनता का विश्वास जीत लिया है। दूसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर यह सिद्ध भी कर दिया है। सरकार ने सभी वादों को पूरा करने का काम कर रही है। कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी ने सराहा है। प्रभारी देवीपाटन मंडल हियुवा सुभाष गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, रमेश गुप्ता, रामनरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।