सपाइयों ने लगाई चौपाल, किया जनजागरण
नगर क्षेत्र के राजेन्द्रनगर वार्ड स्थित गोशाला चौराहे पर सोमवार को सपाइयों ने जन जागरण चौपाल लगाकर लोगो को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को विस्तार से बताया
सिद्धार्थनगर : नगर क्षेत्र के राजेन्द्रनगर वार्ड स्थित गोशाला चौराहे पर सोमवार को सपाइयों ने जन जागरण चौपाल लगाकर लोगो को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को विस्तार से बताया।
चौपाल में पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि सपा में ही सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है। प्रदेश में जब जब सपा की सरकार बनी तब तब सभी वर्गों का सम्पूर्ण विकास हुआ है। समाजवादी पेंशन, बेरोजगार भत्ता, स्वस्थ सेवा आदि का लाभ सभी को भरपूर मिला है। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। केंद्र व प्रदेश की सरकार केवल झूठे वादे करके जनता को छलने का काम कर रही है। कहा कि मंहगाई से आम जनता परेशान है। इसका जवाब आगामी लोक सभा चुनाव में जनता देगी। सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश व देश का विकास सिर्फ समाजवादी पार्टी कर सकती है। सपा की जनकल्याणी योजनाओं से सभी को लाभ पहुंचता है। सभी कार्यकर्ता गांव गली जाकर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। चौपाल में जोखन चौधरी, अयोध्या शाहू, शैलेन्द्र शर्मा, सतीश चौधरी, विजय यादव, कमाल सिद्दकी,ब़करीदन आदि मौजूद रहे।